फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body on the road after taking JAMA

शव को सड़क पर रखकर लगाया जामा

Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Thu, 04 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The body on the road after taking JAMA
शव को सड़क पर रखकर लगाया जामा - फोटो : अमर उजाला
आगरा रोड स्थित फरिया मोड़ पर गुरुवार शाम बाइक सवार फल विक्रेता को प्राइवेट बस कुचल कर फरार हो गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए मृतक के परिवारीजनों ने आगरा रोड पर शव रख जाम लगाया।  काफी देर तक हंगामा करते हुए लोगों ने मुआवजा देने के साथ ही बस संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम लगने से आगरा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यादव नगर निवासी 30 वर्षीय पुन्नू खां गुरुवार को बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। करीब 5.30 बजे पर रिया मोड़ पर पहुंचते ही आगरा की ओर से तेजी से आई प्राइवेट बस ने युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कई बार शव उठाने की कोशिश की, लेकिन परिवारीजनाें ने शव नहीं उठने दिया। परिवारीजन मुआवजे की मांग और प्राइवेट बस चाल को गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। देर शाम तक आगरा रोड पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग चुकी थी। इसके चलते जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद सीओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह और एसडीएम रामदास सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चुके गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जाम को खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस दौरान कई बार हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed