फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager burned to death alive

किशोरी को जिंदा जलाकर मार डाला

Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Sat, 17 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager burned to death alive
आग - फोटो : अमर उजाला
गांव मोहनपुर में पानी भरने को लेकर हुई कहासुनी के बाद ताऊ सहित तीन लोगों ने किशोरी को घर में अकेला पाकर पहले उसकी पिटाई की और बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय किशोरी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट पिता ने तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना अवागढ़ के गांव मोहनपुर निवासी सतीश वाल्मीकि की सोलह वर्षीय बेटी प्रीति गुरुवार शाम हैंडपंप पर पानी भरने गई थी वही पर इसके ताऊ महेश तथा पड़ोसी सुभाष, इसकी बहन कैला देवी भी पानी लेने पहुंच गई। पहले पानी भरने को लेकर कैला देवी तथा प्रीति में विवाद हो गया। एकत्रित लोगों ने मामला सुलझा दिया। देररात पिता सतीश दस्त होने पर दवाई लेने गए थे, घर पर किशोरी अकेली थी। आरोप है कि रात करीब दस बजे आरोपी महेश, सुभाष, कैला देवी आए और प्रीति की पिटाई की। बाद में मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। एकत्रित लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। लेकिन आगरा ले जाते समय रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया। मामले की रिपोर्ट पिता ने तीन आरोपियों के विरुद्ध दर्ज कराई है। सूचना पाकर एसडीएम जलेसर, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed