{"_id":"57b0a43e4f1c1b4e446eb0ad","slug":"teeesaee-aur-rodavej-karmiyon-mein-jhadap","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएसआई और रोडवेज कर्मियों में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीएसआई और रोडवेज कर्मियों में झड़प
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sun, 14 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार बस के संचालन का मामला
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की लापरवाही के चलते रोडवेज के रंग जैसी डग्गामार बसों पर लगाम नहीं लग पा रही। शनिवार सुबह रोडवेज कर्मचारियों और पुलिस के बीच डग्गामार वाहनों को लेकर नोकझाेंक हो गई। जब टीएसआई हाईवे के किनारे अतिक्रमण कर खड़ी रोडवेज बसों का चालान करने पहुंचे तो दोबारा माहौल गर्मा गया। पुलिस और टीएसआई ने रोडवेज कर्मियों को बसें बस अड्डा परिसर में खड़ी कर सवारियां बैठाने की चेतावनी दी है।
दरअसल रोडवेज के रंग जैसी नकली बसों को पहचान कर कार्रवाई करना पुलिस और प्रशासन के लिए आसान नहीं है। डीएम के आदेश के बाद भी एआरटीओ, एआरएम, एसडीएम पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाने को तैयार नहीं हैं। रविवार सुबह रोडवेज बसों की लंबी लाइन हाईवे के किनारे लगी थी। इसी बीच रोडवेज रंग जैसी डग्गामार बस सवारियां भर कर भाग निकली। सूचना पर जब पुलिस बल टीएसआई के संग पहुंचे तो उन्होंने हाईवे के किनारे से रोडवेज बसें हटाने को कहा। टीएसआई ने तो हाईवे के किनारे से बसें नहीं हटाने पर चलान तक की धमकी दे डाली। इसी को लेकर पुलिस और रोडवेज कर्मियों के बीच तीखी नोकझोेंक हो गई। एआरएम दीपेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराया।