{"_id":"d2578b02f7d9183a6745dff1904ce0a1","slug":"six-thousand-liters-of-synthetic-milk-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह हजार लीटर सिंथेटिक दूध बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह हजार लीटर सिंथेटिक दूध बरामद
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
गंजडुण्डवारा रोड के मोहल्ला अशोक बिहार और पीपल अड्डा में चार गोदामों पर छापे की कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने छह हजार लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया है। यह चारों गोदाम एक सीमेंट विक्रेता के हैं। सीमेंट के कारोबार की आड़ में सिंथेटिक दूध बनाने का धंधा चल रहा था। चारों गोदाम सीज कर दिए गए हैं। मौके से बरामद एक डीसीएम, सिंथेटिक दूध बनाने का सामान और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। सीमेंट व्यापारी के चार पुत्रों को हिरासत में लिया गया है। यहां से आसपास के जिलों में सिंथेटिक दूध की सप्लाई की जाती थी। डीएम निधि केसरवानी भी मौके पर पहुंच गई थीं।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर आईएएस अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार सुबह नायब तहसीलदार जमशेद आलम और पुलिस बल के साथ गंजडुंडवारा रोड स्थित मोहल्ला अशोक बिहार के पास ब्रह्मा सीमेंट एजेंसी के गोदाम में छापा मारा। एसडीएम सदर ने बताया कि गोदाम में सिंथेटिक दूध बनाने का कारोबार चल रहा था। मौके से करीब 5000 लीटर सिंथेटिक दूध से भरे ड्रम, 150 किग्रा मिल्क पाउडर ,सात टिन रिफाइंड, एक कट्टी आरएम आयल और नकली दूध बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। मौके से पकड़े गए लोगों की निशानदेही पर पीपल अड्डा स्थित दूसरा गोदाम खंगाला गया तो यहां से भी लगभग पांच सौ लीटर सिंथेटिक दूध बरामद हुआ है। जबकि तीसरा गोदाम खाली मिला। यहां कार्रवाई के दौरान पता चला कि पीपल अड्डा के निकट ही एक और गोदाम है। यहां छापे के दौरान टीम ने लगभग पांच सौ लीटर सिंथेटिक दूध तथा उपकरण बरामद किए।
एसडीएम सदर ने बताया कि चारों गोदाम राजवीर सिंह निवासी पीपल अड्डा के हैं। पुलिस ने गोदाम मालिक राजवीर के बेटे जितेंद्र, किशनपाल, अर्जुन, अवधेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चारों गोदामों को सीज कर दिया गया है। सिंथेटिक दूध पकड़े जाने की सूचना पर डीएम निधि केसरवानी, एसएसपी एसके सिंह, एएसपी विसर्जन सिंह यादव खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लेकर मौके पर पहुंची। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि गोदाम से दूध के नमूने ,स्क्रिम्ड मिल्क, दो अभिक्षित समेत बीस नमूने लेकर लखनऊ प्रयोगशाला के लिए भेजे गए हैं।