फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six houses millions stolen

छह घरों में लाखों की चोरी

Thu, 07 Jan 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 07 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Six houses millions stolen
गांव पुरावं में छह घरों से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। सुबह जागने पर घरों में सामान बिखरा देख लोगों को चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन


मलावन के गांव पुरावं निवासी विनोद अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे। छत की तरफ से चोर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर दो जंजीर ,दो अंगूठी ,टीका ,छुमकी अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में चोरों ने लोक सिंह के घर पर धावा बोला। इनके घर से चोर एक जंजीर, दो अंगूठी, तोड़िया ,35 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। प्रमोद के घर से भी लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए। बाद में चोरों ने सत्यवीर के घर को निशाना बनाया। इनके घर से चोर लाखों के जेवरात ,50 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। बाद में रामलड़ैते और जीवाराम के घर में घुसकर लाखों के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके। सुबह उठकर पीड़ितों ने अपने घर में सामान बिखरा देखा,तो घबरा गए। गांव में छह घरों से हुई चोरी के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। ग्रामीणों ने गुरुवार को घटनाओं की तहरीर चोरों के खिलाफ मलावन थाने में दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed