फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sipaahee par mirch paudar phenkakar bandee ko chhudaane kee koshish

सिपाही पर मिर्च पाउडर फेंककर बंदी को छुड़ाने की कोशिश

Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
sipaahee par mirch paudar phenkakar bandee ko chhudaane kee koshish
पेशी के दौरान बंदी को छुड़ाने के प्रयास मामले की जांच करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala
सदर हवालात से पेशी पर ले जाते समय एक बंदी को उसके साथी बदमाशों ने छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने सिपाही पर मिर्च झोंक दिया। आंख में मिर्च पड़ने के बाद भी सिपाही संतोष कुमार यादव ने बहादुरी दिखाई और बंदी को पकड़े हुए शोर मचा दिया। लोगों के दौड़ने पर बदमाश भाग निकले। सिपाही ने बंदी और उसके तीन अज्ञात साथियोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन

थाना पिलुआ के गांव दरिगपुर निवासी रामू यादव जिला कारागार में निरूद्ध है। रामू पर धोखाधड़ी, जानलेवा हमला जैसे आरोप हैं। सोमवार को धोखाधड़ी के मामले में उसे जिला कारागार से कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। सदर हवालात से दोपहर 12.30 से अपराह्न एक बजे के बीच सिपाही संतोष कुमार यादव बंदी रामू यादव को पेशी पर ले जा रहा था। रास्ते में बंदी के तीन साथियों ने सिपाही पर मिर्च पाउडर डालकर बंदी को छुड़ाने का प्रयास किया,  लेकिन सिपाही ने बहादुरी का परिचय देते हुए बंदी को छोड़ा नहीं। साथ ही मदद के लिए शोर मचाने लगा। इससे आसपास के लोग दौड़े। भीड़ जुटती देख बंदी रामू के साथी फरार हो गए। सिपाही ने रामू यादव और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बंदी के तीन साथियों ने सिपाही के आंखों में लाल मिर्च डाल कर छुड़ाने का प्रयास किया था। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed