{"_id":"999ca399e7247b6cd652b44fc6c17c65","slug":"shanti-nagar-firing-hectic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति नगर में ताबड़तोड़ फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिनगर में मंगलवार शाम मनचलों ने छेड़छाड़ के विरोध पर मनचलों में कई राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक अरुण यादव घायल हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो मंगलवार सुबह भी मनचलों में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग हुई थी, लेकिन सूचना देने के बाद भी पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची। आरोप है पुलिस निष्क्रियता के चलते बेखौफ मनचले मनमानी कर इलाके में छात्राओं से छेड़छाड़ के अलावा दहशत फैला रहे हैं।
दरअसल शांतिनगर इलाके में एक दर्जन से अधिक कोचिंग सेंटर होने के कारण छात्राएं आती जातीं हैं। स्थानीय लोगाें की माने तो पुलिस गश्त नहीं होने के कारण मनचले आए दिन छात्राआें से छेड़खानी के अलावा अश्लील फब्तियां कसते हैं। आरोप है कि मनचलों का विरोध करने पर वे तमंचा तानने से भी पीछे नहीं रहते। इसके चलते इलाके के लोग परेशान हैं। पुलिस निष्क्रियता का फायदा उठाकर मंगलवार शाम आठ से दस युवकाें ने शांतिनगर कालोनी में फायरिंग शुरु कर दी। इसके चलते इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि मनचले लगातार आधा घंटा तक फायरिंग करते रहे और सूचना देने के बाद भी पुलिस आधा घंटे बाद पहुंची। पुलिस और पीएसी टीम को देखते ही मनचले भाग निकले, लेकिन पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। मनचलों की फायरिंग के दौरान इलाके से पैदल निकल रहा अरुण यादव नामक युवक हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों की माने तो मंगलवार सुबह भी एक समुदाय के युवकों ने फायरिंग की थी। एसएचओ कोतवाली नगर का कहना है कि मौके से पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके साथियों को दबोच कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।