{"_id":"571bb1e84f1c1bfa248b4bea","slug":"saraapha-vyaapaaree-ko-lootane-ke-baad-tren-se-phenka","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारी को लूटने के बाद ट्रेन से फेंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफा व्यापारी को लूटने के बाद ट्रेन से फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगंज कालोनी निवासी नगर के प्रमुख सराफा व्यापारी संजीव जैन उर्फ पंच्चू लाला (45) की शुक्रवार रात होली स्पेशल ट्रेन से आगरा से लौटते वक्त बदमाशों ने लूटपाट के बाद ट्रेन से फेंक कर हत्या कर दी। देर रात घर नहीं पहुंचने पर भाई ने रेलवे स्टेशन पर फोन पर जानकारी मांगी तो रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। परिवारीजनों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त कर ली। मृतक के गले से चेन, अंगूठी और बैग गायब था। पीएम रिपोर्ट में गर्दन टूटने और पसलियों में फ्रेक्चर होने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक के भाई प्रमोद जैन ने लूटपाट के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले को जीआरपी में ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है।
बाबूगंज कालोनी निवासी संजीव जैन उर्फ पंच्चू लाल शुक्रवार सुबह आगरा गए थे। मृतक के भाई प्रमोद जैन ने बताया कि शुक्रवार शाम आगरा से चलने से पहले उनकी संजीव जैन से फोन पर बात होने के बाद रात 9.12 मिनट पर भी उस वक्त बात हुई जब ट्रेन एटा पहुंचने वाली थी। प्रमोद ने बताया कि रात दस बजे तक घर नहीं पहुंचने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन अधीक्षक को फोन कर ट्रेन के पहुंचने की जानकारी ली। स्टेशन अधीक्षक ने ट्रेन के आने की जानकारी देते हुए ट्रैक किनारे शव पड़ा होने के बारे में बताया। शव का जो हुलिया उन्होंने बताया तो परिवारीजन सकते में आ गए। प्रमोद जैन परिवारीजनों के साथ स्टेशन पर पहुंचे। भाई का लहूलुहान शव देख वह हैरान रह गए। शव की गर्दन और हाथ टूटा होने के अलावा शरीर में कई जगह चोट के निशान थे। संजीव के गले से सोने की चेन, तीन अंगूठी और बैग गायब था। परिवारीजनों को मृतक का सेलफोन मौके पर पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच कराई और शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। शनिवार को पीएम के बाद परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। प्रमोद जैन ने लूट और हत्या का मुकदमा कोतवाली नगर में दर्ज कराया है। तहरीर मेेें लूट की रकम और जेवर का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले को जीआरपी में ट्रांसफर करने की तैयारी कर रही है।