{"_id":"57151b514f1c1bae358b4755","slug":"sadak-haadason-mein-do-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 18 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ग्राम नगला हीरा के निकट सोमवार की सुबह पांच बजे पशुओं को चोरी कर भाग रहे चोरों का लोडर ट्रैक्टर से टकरा गया। जिससे लोडर के परखच्चे उड़ गए। लोडर टेंपो जैसे ही नगला हीरा के निकट ट्रैक्टर से टकराया तो उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ दिए। लोडर टेंपो में फंसे लोग चीख पुकार कर रहे थे। घटना में गुड्डू(30) पुत्र नन्हे कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टेंपो से घायल शोएब, शादाब, नौशाद, मुनीश, एवं चालक अतर सिंह निवासी सुजावलपुर को बाहर निकाला। टेंपो में लदी एक गाय, एक भैंस और एक बछड़ा भी मर गए। बताया गया कि इन पशुओं के मुंह और पैर बंधे हुए थे। जिसे देख ग्रामीणों को कुछ शक हुआ उन्होंने उसमें सवार लोगों से जब पशुओं के बारे में पूछा तो वह लोग भागने लगे। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ कर उनकी मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सभी आरोपियों को सौंप दिया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी में पशु जिस स्थिति में थे इससे ऐसा लग रहा था कि उन्हें चोरी कर लाया गया था। मामले की पुलिस जांच कर रही है। वहीं हादसे की खबर सुनकर गुड्डू का रिश्तेदार रिहान निवासी पचपोखरा बाइक से घटनास्थल पर जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक नीलगाय से टकरा गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। वह अपने पिता का इकलौता पुत्र था।