फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sadak haadason mein do baik savaar kee maut

सड़क हादसों में दो बाइक सवार की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
sadak haadason mein do baik savaar kee maut
नहीं पहना था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दुर्भाग्यपूर्ण है कि जागरूकता की तमाम कोशिशों के बाद भी तमाम दोपहिया वाहन चालक हेलमेट नहीं पहनते। इन युवकों ने भी इस नियम की उपेक्षा की। कह सकते हैं हेलमेट पहने होते तो अनमोल जीवन बच सकता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सराय अहमद खां निवासी रोशन (35) पुत्र पूरन सिंह को माता-पिता के साथ किसी कार्य से सिंकदाराराऊ जाना था। वह बाइक में पेट्रोल भराने के लिए बांकनेर स्थित पेट्रोल पंप गया था। जैसे ही उसकी बाइक हजारा नहर पुल के नजदीक पहुंची, तभी बोलेरो की चपेट में आ गई। बोलेरो की चपेट में आकर लहूलुहान होकर सड़क पर गिरे युवक को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चेकअप करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण सड़क पर उतर आए। लोगों ने रास्ता जाम करने की कोशिश की। सूचना पर आए एसडीएम भरत लाल सरोज एवं सीओ सबीह हैदर के आने पर ही लोग शांत हुए। जसवीर(38) पुत्र कुंवर पाल निवासी नगला ताल छर्रा रोड पर कहीं से आ रहा था। जब वह लक्ष्मी टॉकिज के निकट पहुंचा तब ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसके गंभीर चोटें आ गईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की शिनाख्त हो जाने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी गई। सूचना पर वे मौके पर आ गए। युवक का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन



इनसेट
एक दिन पूर्व भी हुआ था हादसा
कासगंज(ब्यूरो)। सिंकदाराराऊ मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। शुक्रवार की सुबह भी पुलिस भर्ती के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था। इसमें रूद्र नामक युवक की जान चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed