{"_id":"57e1302c4f1c1bc409a82663","slug":"rural-murdered-bodies-into-wells","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या कर शव कु ंए में डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण की हत्या कर शव कु ंए में डाला
अमर ब्ययूराो एटा
Updated Tue, 20 Sep 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीण की हत्या कर शव कु ंए में डाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरावली गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर शव कुंए में डाल दिया गया। पूर्वान्ह के समय जब शव कुंए से बरामद हुआ। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने हत्या की घटना पर जमकर आक्रोश जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस क ो शव नहीं उठाने दिया। आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल गांव में बुलाया गया। आक्रोशितों से वार्ता कर पुलिस शव को पोस्टमार्टम क ो भेज पाई। इस मामले में हत्या की प्राथमिकी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, उनके पुत्र व दो अन्य के विरूद्ध दर्ज की गई है।
हत्या के शिकार हुए ग्रामीण क्षेत्रपाल यादव उर्फ कल्लू (52)सोमवार की रात्रि को अपने खेत पर मक्का की रखवाली को गए हुए थे। खेत के नजदीक ही उनका टयूबबैल है। आज मंगलवार क ो सुबह जब क्षेत्रपाल घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने मौके पर जाकर क्षेत्रपाल की तलाश की। बाद में नलकूप के कुंए में लोगों की नजर पड़ी तो क्षेत्रपाल का शव कुंए में पाया गया। ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। क्षेत्रपाल की नाक से खून निकल रहा था। सिर के पिछले हिस्से में चोट दी। घटना की सूचना पर सोरों पुलिस मौके पर पहुंच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित थे। पुलिस को देखते ही ग्रामीणों का गुस्सा और बढने लगा। पुलिस को शव भी कब्जे में नहीं लेने दिया। सोरों के थाना प्रभारी पहलवान सिंह ने उच्च अधिकारियें को मामले की जानकारी दी। तत्काल ही अन्य थानों का पुलिस बल भी सिरावली पहुंच गया। सीओ सबीह हैदर ने परिवारीजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद अपरान्ह के समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पुत्र सुबोध कुमार ने पिता की हत्या का आरोप सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल उनके पुत्र सुनील, विमल कुमार एवं हिंमाशु कौशिक पर लगाया। सोरों पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
एसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के सिर के हिस्से में चोट का निशान है। नाक से खून बह रहा था। शरीर के अन्य किसी हिस्से में चोट का निशान नहीं है।
विज्ञापन
हत्या के मामले में नामजदगी गलत- सूरजपाल
कासगंज(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी दोपहर के समय में मिली है। वह स्वंय व उनका पुत्र अस्वस्थ्य है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पूरी तरह से नामजदगी बड़ी राजनैतिक साजिश का हिस्सा है। उनका व उनके परिवार का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है।