फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ritaayard esadeeem kee hatya, laakhon kee loot

रिटायर्ड एसडीएम की हत्या, लाखों की लूट

Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Fri, 29 Apr 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ritaayard esadeeem kee hatya, laakhon kee loot
पटियाली में दिनदहाड़े वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में शुक्रवार दोपहर साहूकारी का काम करने वाले रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता (76) की गला दबाकर हत्या कर दी गई और हत्या के बाद हत्यारोपी लाखों की नकदी-जेवर लूटकर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर दिए और सात घंटे बाद भी पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इस मामले में मृतक के बेटे ने पांच नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने हत्या के बाद 250 ग्राम सोने के जेवर और एक लाख रुपये नकद लूटकर ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामौतार गुप्ता वर्ष 1999 में आगरा जिले में एसडीएम पद से सेवानिवृत्त हुए थे और मुख्य बाजार में स्थित मकान में रहते थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने घर के बाहरी कमरे में ब्याज पर पैसे देने का काम शुरू किया। वह इसी में रहते भी थे। दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा विनय किसी काम से उनके कमरे में आया, तब घटना का पता चला। उनकी गला घोटकर हत्या की गई थी। इससे पहले उनके हाथ-पैर एक अंगोछे से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि वह शोर न मचा सकें। हत्या के बाद हत्यारोपी तिजोरी में रखे जेवर और नकदी समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। एसपी सुनील कुमार, सीओ पटियाली, कासगंज, एसडीएम भी पहुंचे। डॉग स्क्वाड एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी छानबीन की। रात नौ बजे तक आक्रोशित लोगों ने पुलिस को शव का पंचनामा नहीं भरने दिया था। वे हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से समय सीमा तय करने की मांग कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक अधिकारियों और व्यापारियों के बीच वार्ता चल रही थी। विनय ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कस्बे के ही ऋषभ कुमार, प्रतीक, अरुण कुमार, अनुराग और केपी सिंह पर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर घटना करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed