{"_id":"573b51d64f1c1b3e65ac6fec","slug":"ritaayard-daroga-kee-patnee-se-baink-mein-chhedakhaanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से बैंक में छेड़खानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड दरोगा की पत्नी से बैंक में छेड़खानी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 17 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई बैंक शाखा में रुपये निकालने पहुंची रिटायर्ड दरोगा की पत्नी के साथ नशे में धुत्त अधेड़ ने छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर बैंक में ग्राहकों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड ने युवक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस बैंक शाखा की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मामला मंगलवार अपराह्न एक बजे का है। ज्वालापुरी अलीगढ़ निवासी महिला का पति पुलिस विभाग में दरोगा पद पर तैनात था और एटा से रिटायर होने के कारण उसकी पेंशन कचहरी स्थित एसबीआई बैंक शाखा में आती है। मंगलवार को रिटायर्ड दरोगा अपनी पत्नी के साथ बैंक में पेंशन निकालने आया था। आरोप है कि बैंच पर बैठी उसकी पत्नी जैसे ही उठी उसके पीछे बैठे नशे में धुत्त युवक ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिला ने शोर मचाने बैंक में मौजूद ग्राहकों, बैक कर्मियों और सुरक्षा गार्ड ने नशेबाज को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।