फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   relave ka kantrol divais choree

रेलवे का कंट्रोल डिवाइस चोरी

Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
relave ka kantrol divais choree
डिवाइस चोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चोरों ने कासगंज मथुरा रेल मार्ग पर कंट्रोल डिवाइस चोरी कर ली, जबकि पांच डिवाइस क्षतिग्रस्त कर दिए गए। मामले की प्राथमिकी आरपीएफ थाने में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

ट्रेन के मार्ग पर आवागमन पर नजर रखने के लिए रेलवे ने जगह जगह पटरियों के किनारे कंट्रोल डिवाइस लगा रखीं है। चोरों ने अहरोली के निकट लगी एक डिवाइस के बॉक्स को तोड़कर चोरी कर लिया। जबकि पांच बाक्सों से भी डिवाइसों को चोरी करने का प्रयास किया। जब वे चोरी नहीं कर पाए तो इन बाक्सों को  क्षतिग्रस्त कर दिया। सिग्नल विभाग ने चोरी की जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी।  जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उनमें हड़कंप मच गया। सूचना पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। सूचना पर इज्जतपगर से डाग स्क्वायड टीम को जांच के लिए भेजा गया। इसके अलावा सीआईबी टीम भी कासगंज आ गई। मथुरा, बदायू सहित आसपास के क्षेत्रों से भी टीमें पहुंच गई। आरपीएफ कमांडेट रामलाल मीना भी सूचना मिलने पर पहुंच गए। टीम ने जांच पड़ताल करने के साथ ही छापा मार कार्रवाई भी की। कई स्थानों पर दविशें दी गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूंछतांछ शुरू कर दी है। आरपीएफ प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed