फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   puraanee dillee relave steshan kee paarking mein denee thee rakam

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग में देनी थी रकम

Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
puraanee dillee relave steshan kee paarking mein denee thee rakam
पकड़े गए कैरियर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सोमवार शाम डस्टर कार व सवा दो करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए तीनाें लोगों से मंगलवार को भी पूछताछ होती रही। पूछताछ में इन्होंने सिर्फ इतना बताया कि उन्हें कानपुर में रामादेवी इलाके में डिलीवरी मिली और उन्हें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की पार्किंग में किसी को डस्टर कार देनी थी, इसके बाद वह रकम निकालने के बाद कार उन्हें वापस कर देता। उन्होंने यह भी बताया कि वह इससे पहले भी करीब आठ-दस बार इसी तरह से रकम लेकर दिल्ली जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन भर कोतवाली देहात में पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारी रकम के साथ पकड़े गए गुजरात के मसाना निवासी अनिल कुमार बाऊ, जिला पाटन निवासी राकेश पंडित और मिर्जा मुराद वाराणसी निवासी गोधनलाल शामिल पूछताछ करते रहे। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए लोग कैरियर हैं और करोड़ों की रकम ले जाने की एवज में प्रति व्यक्ति दो से तीन हजार रुपये रुपये मिलते थे। प्रारंभिक जांच में यह पूरा मामला हवाला का नजर आ रहा है। यह रकम कानपुर के रामा देवी इलाके में किसी हितेश नाम व्यक्ति ने दी थी। उसका पता और वह क्या करता है, इन सवालों का जवाब पुलिस और आयकर विभाग के अधिकारियों को नहीं मिला है।  पुलिस सूत्रों की माने तो कार्रवाई के बाद अधिकारियों के पास मामले को रफा-दफा के लिए कुछ फोन भी आए। पुलिस अधिकारियों ने मामला आयकर विभाग के पाले में चले जाने की  बात कहकर अपनी पीछा छुड़ाया। 
विज्ञापन

वर्जन
सवा दो करोड़ रुपये के साथ पकड़े गए तीनों लोगों से लगातार पूछताछ जारी है,  लेकिन वे इतनी बड़ी रकम का सोर्स नहीं बता पा रहे हैं। यदि सोर्स बताते हैं तो रकम का 40 प्रतिशत काट कर बाकी पैसा वापस कर दिया जाएगा। अन्यथा पूरी रकम जब्त कर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय कुमार
डिप्टी डायरेक्टर आयकर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed