{"_id":"9ed249edbad9a1072418d83265bfa57b","slug":"prasad-took-delivery-of-two-villages-in-rural-loggerheads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद वितरण को लेकर दो गांवों के ग्रामीण भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रसाद वितरण को लेकर दो गांवों के ग्रामीण भिड़े
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 24 Oct 2015 06:22 PM IST
विज्ञापन
सहावर क्षेत्र में प्रसाद वितरण को लेकर दो गांव के ग्रामीण भिड़ गए। ग्रामीणों में मारपीट हो गई। जिसमें एक घायल हो गया। पुलिस ने पांच के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है। गांव में पुलिस तैनात की गई है।
ग्राम बढ़ारी खुर्द में शुक्रवार को भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गांव के ग्रामीण शनिवार को ग्राम बढ़ारी कला में प्रसाद वितरण करने आए। प्रसाद वितरण को लेकर दोनों गांव के ग्रामीणों में विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया। मारपीट शुरू हो गई। जिससे एक ग्रामीण पप्पू निवासी बढ़ारी खुर्द घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुर्द के पप्पू और कला के सोनी, गोविंद, रिंकू, प्रेमपाल को हिरासत में लिया। घायल का मेडिकल कराया गया।
पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। बताया जाता है कि झगडे़ की शुरूआत खुर्द के ग्रामीणों ने प्रसाद बासी होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर देने के बाद हुई।
विज्ञापन
जबकि बढ़ारी कला के ग्रामीणों का कहना था कि भंडारे के लिए जो सामान मंगाया गया था, भंडारा करने के बाद उसमें से काफी सामान बच गया था, इस सामन से ताजी प्रसाद तैयार कराकर बंटाने के लिए लाया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रसाद वितरण को लेकर झगड़ा हो गया था।