{"_id":"57af53fd4f1c1bf619ee458d","slug":"poorv-emelasee-ke-ghar-ke-baahar-taabadatod-phaayaring","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व एमएलसी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व एमएलसी के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 13 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार शाम असरौली देवीनगर में भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा के आवास के बाहर बाइक सवार तीन बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। फायरिंग के दौरान एक गोली भाजपा नेता के घर के दरवाजे पर लगी।
हाईवे किनारे स्थित असरौली देवीनगर के पास पूर्व एमएलसी सुधाकर वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। परिवारीजनों की माने तो पांच दिन पूर्व एमएलसी का भतीजा आनंद वर्मा बाइक से बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहा था कि आगे निकलने को लेकर रास्ते में दूसरे बाइक सवारों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एमएलसी का भतीजा बैटरी की दुकान में बैठे हुए थे कि अचानक बाइक सवार नकाबपोश तीन हमलावर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। एक गोली दरवाजे में लगी तो परिवारीजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मचा तो फायरिंग करने वाले आरोपी मौकेे से भाग गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार की माने तो फायरिंग करने वाले सत्ताधारी पार्टी के लोग हैं। खबर लिखे जाने तक तहरीर पुलिस को नहीं मिली थी। पुलिस सीसीटीवी कैमरे कैद हमलावरों की तलाश कर रही है।