{"_id":"587677034f1c1b8327ba80d2","slug":"police-formed-three-teams-in-search-of-abducted-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत बच्चे की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत बच्चे की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित
Amar Ujala
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बच्चे के गायब होने से परेशान परिजन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन दिन पहले सोरों के ग्राम बौहरे नगला से अपहृत दुधमुहें गगन की अभी तक बरामदगी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बालक की तलाश के लिए तीन टीमे गठित की हैं। इन टीमों का खास फोकस गंगा की खादर है। इस क्षेत्र में टीमें लगातार दबिशें दे रही हैं। बालक की फिरौती की भी डिमांड न आने से उसका अपहरण पहेली बन गया है।
गगन(ढाई माह) पुत्र रेवती का सोमवार को बाइक सवार तीन बदमाश उसकी दुकान के बाहर से खाट से उठाकर ले गए थे। इसके बाद से बालक की पुलिस लगातार तलाश कर रही है। सोरों के कोतवाली प्रभारी स्वयं टीम की कमान संभालकर बालक को तलाश रहे हैं। इसके अलावा दो अन्य टीमें भी बालक की तलाश में जुटी हुई है। लेकिन अभी तक कोई नतीजा सामने नहीं आया है। बालक की फिरौती की डिमांड न आने से पुलिस उलझन में हैं। आखिर इतने छोटे बच्चे का अपहरण किस उद्देश्य से किया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीमें बदायूं, सुन्नगढ़ी एवं लहरा क्षेत्र की गंगा की खादर में मासूम की तलाश कर रही हैं। अभी तक पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिले हैं। प्रयास लगातार जारी है।
मासूम के न मिलने से बेचैन है मां
तीन दिन बाद भी मासूम की बरामदगी न होने से उसकी मां सुखदेवी बेचैन है। सर्द रातों में इतना छोटा बालक किस तरह से रहेगा यह चिंता उन्हें बार बार सता रही है। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मासूम गगन अपने परिवार में पांच भाई बहनों में सबसे छोटा है। सबसे छोटा होने के कारण उसके चार अन्य भाई बहन उससे बेहद प्यार करते हैं। वे उसे दिन में कई बार खिलाते रहे हैं। लेकिन तीन दिन से उसके लापता होने से वे काफी परेशान हैं।