फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   pitaee se kshubdh yuvak ne kiya aatmadaah

पिटाई से क्षुब्ध युवक ने किया आत्मदाह

Sun, 26 Mar 2017 11:32 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 26 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
pitaee se kshubdh yuvak ne kiya aatmadaah
आत्मदाह - फोटो : अमर उजाला
पिटाई से क्षुब्ध होकर गांव जैतपुरा के युवक नितिन (18) ने रविवार को खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। थाना मलावन के गांव जैतपुरा निवासी नितिन पुत्र सतीश अपने भाई लोकेश के साथ गांव में रहता था। जबकि परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली में रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे लोकेश खेत की ओर गया था। घर में नितिन अकेले था। इसी दौरान उसने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार और घर से लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने प्रयास करके आग बुझाई। सूचना पर प्रधान रक्षपाल सिंह पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से लोकेश भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां इलाज के दौरान नितिन की सांसें थम गईं। लोकेश ने बताया कि एक माह पूर्व गांव के ही महीपाल के बेटे भैयालाल की शादी में वह और नितिन गए थे। शादी में कस्बा धुमरी के एक व्यक्ति का पर्स गिर गया था। जो उसे मिल गया था। पर्स में छह हजार रुपये आदि था। कहीं से इसकी जानकारी उस व्यक्ति को हुई, तो वह शनिवार को नितिन के घर पहुंचा। बहाने से ले जाकर दोनों को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। फिर 29 मार्च तक रुपये वापस करने की धमकी देते हुए चला गया। मामले में सीओ सकीट प्रदीप कुमार का कहना है कि युवक की आग से जलकर मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed