{"_id":"5862b5cc4f1c1bec14eece56","slug":"patiyali-again-in-the-struggle-for-land-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली में फिर जमीन के लिए संघर्ष, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाली में फिर जमीन के लिए संघर्ष, छह घायल
Amar Ujala
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
पटियाली में फिर जमीन के लिए संघर्ष, छह घायल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पटियाली में जमीन पर कब्जे और जमीन पर विवाद के मामलों के थमने का सिलसिला शुरू नहीं हो रहा। खादर के किलौनी और किसौल गांव के जख्म भी नहीं भरे कि मंगलवार को सिकंदरपुर वैश्य इलाके के नगला अब्दाल में पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में लाठी डंडे से हुए संघर्ष में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए।
संघर्ष की यह घटना नगला अब्दाल में पूरन पुत्र मिश्री लाल एवं राम रतन गजराज के पक्षों के बीच हुई। मंगलवार की सुबह मिश्री लाल अपने पट्टे की जमीन पर नींव भरवा रहे थे। उसी समय रामरतन ने उसे जाकर रोका और जमीन पर अपना दावा जताया। इसी बात को लेकर पूरन और रामरतन के बीच विवाद होने लगा। विवाद की स्थिति देखते हुए दोनों के ही परिवारीजन मौके पर आ गए।
दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और फावड़े से भी प्रहार किए। इस झगड़े की घटना में एक पक्ष से पूरन व उसकी पत्नी कांति देवी घायल हो गईं। जबकि दूसरे पक्ष से रामरतन, रूप किशोर, गुड्डी देवी एवं गुड्डू घायल हो गए। घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार कराया गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर पुलिस फैसला कराने में जुटी थी।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी परवेज अहमद का कहना था कि वे पट्टे की स्थिति की जांच कराएगी कि पट्टा वैध हुआ है या नहीं। यदि कब्जा अवैध पाया गया तो राजस्व विभाग भी कार्रवाई करेगा।