{"_id":"58d6c1684f1c1b870a1a53b3","slug":"opan-baar-ke-khilaaph-pulis-ka-abhiyaan-12-pakade","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपन बार के खिलाफ पुलिस का अभियान, 12 पकड़े ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओपन बार के खिलाफ पुलिस का अभियान, 12 पकड़े
amar ujala
Updated Sun, 26 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ओपन बार के खिलाफ पुलिस का अभियान, 12 पकड़े
- फोटो : amar ujala
शहर के तिराहों, चौराहों और बाजारों में खड़ी होने वाली ठेलियां पर लोग खुलेआम शराब पी रहे हैं। इसके चलते लोगों को दिक्कतों और अभद्रता का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने अलीगंज तिराहा इलाके में ओपन बार के खिलाफ अभियान चला कर 12 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा।
गांधी मार्केट, अलीगंज तिराहा, घंटाघर, मेहता पार्क, रोडवेज बस अड्डे, आगरा रोड, शिकोहाबाद रोड, तहसील परिसर के बाहर, माया पैलेस चौराहे के आसपास पर रोजाना सूरज ढलते ही ओपन बार खुल जाते हैं। दुकानदार भी लोगों को नमकीन बेचने के बहाने सड़क पर खड़े होकर शराब पीने की छूट रहे हैं। यही नहीं उपरोक्त स्थानों पर लगने वाली चाट और अंडे की ठेलियां पर लोग शराब पीते सरेआम दिखाई दे जाएंगे। इन्हीं ओपन बार के खिलाफ शुक्रवार देर रात पुलिस टीम ने अभियान छेड़ा तो अलीगंज तिराहा इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस टीम ने शराब और पकोड़े छोड़ कर भाग रहे शराबियों और दुकानदारों को दबोच लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने बाहर लोगों को ओपन बार में शराब पीते रंगेहाथ पकड़ा है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने कहा कि अब लगातार ओपन बार के खिलाफ अभियान चलेगा।