फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   on kee khaatir kisaan kee berahamee se hatya

ऑन की खातिर किसान की बेरहमी से हत्या

Tue, 28 Mar 2017 12:46 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Tue, 28 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
on kee khaatir kisaan kee berahamee se hatya
किसान की बेरहमी से हत्या पर ‌ब‌िलखते पर‌िवारीजन - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
सूरजपुर गांव में रविवार की रात ऑन की खातिर बेरहमी से किसान प्रेम सिंह (45) की हत्या कर दी गई। दरवाजे की कुंडी काटकर घुसे हत्यारों ने गला घोंटने के बाद कान, हाेंठ काटने के आंख निकाल ली। नाजुक अंग भी क्षत-विक्षत कर दिया। जेवर और नकदी भी लूट ली। भतीजी ने लहूलुहान शव देखा तो परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चार घंटे तक शव नहीं उठने दिया। एसडीएम सदर के समझाने पर लोग शांत हुए। मृतक के बेटे पर पड़ोस की बहू को भगा ले जाने के बदले यह नृशंस घटना होने की चर्चा है। पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।   
सूूरजपुर गांव की एक बहू 15 दिन से लापता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले किसान प्रेमसिंह का बेटा सीताराम उसे भगा ले गया है। तभी से दोनों परिवारों में तनातनी है। मृतक प्रेम सिंह की बेटी विनीता ने बताया कि महिला को भगाने को लेकर रविवार शाम दोनों परिवारों में मारपीट होने की सूचना पर पुलिस आई थी। पुलिस के डर से उसका पूरा परिवार घर छोड़ कर भाग गया था, मां भी पिता प्रेम सिंह को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा कर चली गई थी। विनीता की माने तो देर रात भगवानदास अपने भाई मलूकचंद और साथी जयवीर के साथ आया। कमरे की कुंडी काट कर इन लोगों ने  प्रेम सिंह की रस्सी से गला घाेंट कर हत्या कर दी। घर में रखा पांच लाख रुपये, लाखों रुपये के गहने लूट ले गए। सोमवार की सुबह जब लोगों ने कमरे में लहूलुहान लाश देखी, तो कोहराम मच गया। हत्या से गुस्साए परिवारीजनों ने गिरफ्तार की मांग को लेकर हंगामा किया। मृतक के बेटे तेजपाल की तहरीर पर पुलिस ने मलूकचंद, भगवानदास, जयवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहरीर में आरोपियों के घर की बहू भगाने में हत्या का आरोप लगाया गया है।  
विज्ञापन


बेटी शादी की तैयारियां मातम में तब्दील
मृतक प्रेमसिंह की बड़ी बेटी विनीता की शादी आठ मई को होनी है। पर, पिता की हत्या के बाद परिवार में शादी की तैयारियों की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। आरोप है कि हत्यारे सगाई में मिले गहने, मां के जेवर और करीब समेत करीब पांच लाख रुपये घर में रखा कैश भी लूट लग गए। मृतक प्रेमसिंह के दो बेटियां और पांच बेटे हैं। घटना से गांव में तनातनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का बेटा भी 15 दिन से है लापता
मृतक की बेटी विनीता ने बताया कि उसका भाई सीताराम पड़ोसी की भगवानदास की पत्नी गायब होने के अगले दिन से गायब है। आरोप है कि सीताराम को भगवादास का परिवार पूरे गांव के सामने मारपीट करते हुए अपने साथ ले गया था। उसी के बाद से सीताराम का कोई सुराग नहीं लगा है। विनीता ने आशंका जताई है कि इन लोगों ने उसके भाई, अपनी बहू को ले जा कर हत्या कर दी होगी।

आत्महत्या का संदेह जता रही है पुलिस  
पुलिस अफसर हत्या को संदिग्ध और आत्महत्या से जोड़ कर देख रहे हैं। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटनास्थल हत्या की गवाही दे रहा है। लोग बता रहे हैं कि जिस कमरे में प्रेमसिंह बंद था, उसका ताला नहीं टूटने पर कुंडी काटी गई है। वहीं पुलिस नाजुक अंगों को क्षत-विक्षत मिलने पर उसे चूहों द्वारा कुतरने की दलील देती दिखी। जबकि मौके पर खून हत्या की गवाही दे रहा है।


क्या कह रहे हैं अफसर
मृतक प्रेम सिंह के गले में रस्सी मिली है। अंग जो भी क्षति-विक्षप्त है, उन्हें काटा गया या फिर चूहे कुतर गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। मौत का कारण मृतक के बेटे द्वारा गांव की एक बहू को भगा ले जाने का सामने आया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज
एसएसपी एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed