फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nasheela padaarth khilaakar dulhan nakadee, jevar lekar pharaar

नशीला पदार्थ खिलाकर दुल्हन नकदी, जेवर लेकर फरार

Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
nasheela padaarth khilaakar dulhan nakadee, jevar lekar pharaar
लुटेरी दुल्हन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम चाकरपुर में नई नवेली दुल्हन परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। परिवारीजनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

रामदास पुत्र नाथूराम की शादी गांव के ही दुर्गेश ने सीमा से 10 दिन पूर्व कराई। शादी के बाद सीमा अपने पति के साथ आ गई। वह परिवार में रहने लगी। शुक्रवार को घर पर दो युवक आए। सीमा ने उनका परिचय आनी मौसेरे भाईयों के रूप में कराया। मौसेरे भाई के आने पर उनकी आवभगत की गई। रात के समय युवकों ने चाय की इच्छा जाहिर की। सीमा चाय बनाकर लाई। युवकों के साथ ही परिवार के सभी सदस्यों ने भी चाय पी। षड्यंत्र के तहत उसने परिवारीजनों की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीते ही रामदास व उसका भाई धर्मेद्र व कैलाश, मां भवगती देवी तथा भाभी सर्वेश कुमारी बेसुध हो गए।  मौका पाकर सीमा दोनो युवकों के साथ घर में रखे जेवर और नकदी पर हाथ साफ  कर फरार हो गई। सुबह जब काफी देर तक रामदास के घर पर कोई चहल-पहल नहीं हुई तो पड़ोसियों ने झांककर देखा। परिवार के सभी सदस्यों को बेसुध देखकर उनके होश उड़ गए। घर से नई दुल्हन गायब थी। पड़ोस के लोगों ने सभी को सीएचसी पटियाली पहुंचाया।  देर सांय तक किसी को होश नहीं आ सका था। थाना पुलिस ने बताया कि इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


कासगंज। रामदास की सीमा नाम की युवती से शादी तय होने के बाद कासगंज के चामुंडा माता मंदिर पर शादी का निर्णय लिया गया। नौ फरवरी को दोनों की शादी हुई।

कासंगज। शादी के बाद दुल्हन बनकर आई युवतियों द्वारा परिवारीजनों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटकर फरार हो जाने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। 7 अक्तूबर 2016 में पटियाली के नगला टीका में नई दुल्हन ने खाने में नशीला पदार्थ मिला कर परिवारीजनों को लूट का शिकार बनाया। दिसंबर 2016 में अमापुर के सुजरई में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed