फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nadaree pulis chaukee ka graameenon ne kiya gheraav

नदरई पुलिस चौकी का ग्रामीणों ने किया घेराव

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
nadaree pulis chaukee ka graameenon ne kiya gheraav
भड़का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ग्रामीण किशोर की रविवार को एक पुलिसकर्मी ने पिटाई कर दी। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने नदरई पुलिस चौकी में घुसकर जमकर नारेबाजी की। काफी देर हंगामा होने के बाद कोतवाली पुलिस व अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। चौकी का घेराव कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ दिया। बाद में कोतवाली निरीक्षक ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

हजारा नहर के समीप सुनील कुमार पुत्र भीषम पाल निवासी नदरई भैंस चरा रहा था। उसी बीच सिपाही राजेश वहां से निकला। आरोप है कि कुछ गोवंश के पशुओं को तस्कर ले जा रहे थे। उनसे रुपये का लेन देन करते हुए किशोर ने देख लिया। इस बात को लेकर ही सिपाही ने मारपीट कर दी। सुनील ने इस मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। इस बात पर परिवारीजन आक्रोशित हो गए। गांव के अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वे भी एकत्रित हो गए। एकत्रित ग्रामीणों ने नदरई पुलिस चौकी का घेराव कर दिया। ग्रामीण गोवंशीय पशुओं के तस्करों से पैसा वसूलने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जता रहे थे। काफी देर तक हंगामे के हालात बने रहे। सड़क पर भी जाम लग गया। कोतवाली निरीक्षक पद्म सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस की अतिरिक्त मोबाइल टीम भी बुला ली गई। पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ दिया उसके बाद पीड़ित किशोर के परिवारीजनों से वार्ता की। वार्ता के दौरान कोतवाली निरीक्षक ने मामले की जांच करा कर कार्रवाई का भरोसा दिया। ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed