फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Murderer, no cause of death

कातिल, कत्ल की वजह का पता नहीं

Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Murderer, no cause of death
मासूम की हत्या - फोटो : self

विज्ञापन
दरियावगंज से अगवा करके पांच वर्षीय बालक की हत्या क्यों और किसने की? इसका राजफाश अब तक पुलिस नहीं कर सकी है। अज्ञात में मामला दर्ज करके पुलिस खामोश बनी है। इसे लेकर लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।
बता दें कि ककराला रोड दरियावगंज निवासी सुभाष शर्मा के पांच वर्षीय आशीष का 11 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था।

14 जनवरी को कायमगंज के रुटौला के समीप एक बाग में उसका शव मिला। लाश मिलने से इस घटना की गुत्थी उलझ गई है परिवारीजन और ग्रामीण यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर पांच साल के मासूम का क्यों और किसने अपहरण करके हत्या की। क्योंकि अपहर्ताओं ने कोई फिरौती आदि की भी मांग नहीं की। परिवारीजनों की ऐसी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। पुलिस भी इसका पता लगाने में अब तक नाकाम रही है।
विज्ञापन


वहीं रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर घरवाले उसे लेकर गांव आए। शाम को नम आंखों से जिगर के टुकड़े को दफन कर दिया गया। एकलौता पुत्र होने के कारण शव देखते ही मां और परिवार के अन्य सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। ढांढस बंधाने वाले भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे। पटियाली के थाना प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि इस मामले में कायमगंज में मामला दर्ज किया गया है। पटियाली पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed