फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   mahila ke saath dushkarm kee koshish, virodh par jalaaya

महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर जलाया

Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Sat, 03 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
mahila ke saath dushkarm kee koshish, virodh par jalaaya
महिला को जलाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से युवक फरार है। 
विज्ञापन

फरार युवक मोहित गांव मूसावली का रहने वाला है और पास के ही एक गांव में महिला का मायका है। बताया जा रहा है कि मोहित के महिला के साथ प्रेम संबंध थे और वह उसकी ससुराल में भी आता जाता रहता था। शनिवार को महिला का पति घर पर नहीं था, उसी समय मोहित घर पहुंच गया। महिला को अकेला देख उसने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर पहले उसे पीटा, बाद में जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। महिला की चीख सुनकर एकत्रित हुए आसपास के लोगों ने आग बुझाई और उसके पति को घटना की जानकारी दी। महिला का पति उसे एक ठेले में डालकर थाने ले गया, जहां  से पुलिस उसे अस्पताल ले गई। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर मोहित ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि मोहित की पत्नी भी इनके प्रेम संबंधों को लेकर परेशान थी और उसे छोड़कर चली गई थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विवाहिता के बयान के आधार पर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed