{"_id":"5733668f4f1c1b3741919940","slug":"maanav-rahit-kraasing-par-kharaab-khade-vaahan-se-takaraee-tren","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव रहित क्रासिंग पर खराब खड़े वाहन से टकराई ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानव रहित क्रासिंग पर खराब खड़े वाहन से टकराई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Wed, 11 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
होली पैसेंजर से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र में पुन्हैरा बंबा पर स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर खराब खड़े दुग्ध वाहन से होली पैसेंजर ट्रेन टकरा गई। क्षतिग्रस्त वाहन ट्रेन के इंजन में फंस गया और इसके चलते करीब सवा घंटे तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। हादसे के दौरान पत्थर उछलकर ट्रैक के पास खड़े लोगों को जा लगे। छह लोग घायल हो गए।
घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। सूचना पर रेलवे के टीडब्लूआई धर्मेंद्र सिंह इंजीनियर्स की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और इंजन में फसे वाहन को निकालने के काम शुरू कर दिया। ग्रामीणों और यात्रियों में हादसे को लेकर काफी गुस्सा था। एसडीएम व सीओ भी जलेसर और अवागढ़ थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। रात 9:10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। एटा रेलवे स्टेशन अधीक्षक सीपी शर्मा ने बताया कि पुन्हैरा में 27/1 किलोमीटर पर यह हादसा हुआ। दुग्ध वाहन मानव रहित क्रासिंग पर काफी पहले से खराब खड़ा था। केशव गुप्ता एडवोकेट, दिनेश शर्मा और राम कुमार ने बताया कि तीन महीने पूर्व डीआरएम से इस क्रासिंग पर फाटक लगवाने की मांग की गई थी। उन्होंने मांग पर कार्रवाई कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।