{"_id":"5921d7274f1c1b3c6a5360ba","slug":"loot-with-a-shoapkeeper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Sun, 21 May 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
घायल दुकानदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना क्षेत्र के भगवंतपुर पुल के समीप रविवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सामान लेकर लौट रहे दुकानदार अवधेश (30) को पीटा और लूटकर भाग गए। बदमाश उससे नकदी और मोटरसाइकिल ले गए। एएसपी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
घोसपुर भोपालगढ़ी निवासी अवधेश पुत्र रूम सिंह गांव में परचूनी की दुकान चलाते हैं। रविवार दोपहर को वह अपनी दुकान के लिए सौदा लेकर कासगंज से लौट रहे थे। भगवंतपुर के पुल पर पीछे से आए बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया।
उनकी जमकर पिटाई की और उनके 6000 रुपये और बाइक लेकर फरार हो गए। वहां पशु चराकर आ रहे लोगों की नजर वहां बेहोश पड़े अवधेश पर पड़ी तो उन्होंने पानी के छींटे मारे। होश आने पर उन्होंने अपने साथ घटित वारदात बताई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायल अवस्था में अवधेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना पर उनके परिवारीजन भी पहुंच गए। लूट की तहरीर पुलिस को दी गई। घटना की शिकायत एएसपी हरेंद्र यादव से की गई। एएसपी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के निर्देश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।