{"_id":"5884f5294f1c1b1a6eefed6b","slug":"kotwali-gherry-against-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी के खिलाफ घेरी कोतवाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गिरफ्तारी के खिलाफ घेरी कोतवाली
Amar Ujala
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली का घेराव करते ग्रामीण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवई नगर कालोनी में फायरिंग करने के तीन आरोपियों को शनिवार की रात पुलिस ने पकड़ लिया। इसके खिलाफ रविवार को लोगों ने कोतवाली घेरी। ग्रामीणों ने समझौते के बाद भी धरपकड़ पर गुस्सा जताया। पुलिस पर सुविधा शुल्क मांगने के भी आरोप जड़े। पुलिस ने दोनों पक्षों में कोई समझौता नहीं होना बताया है।
किदवई नगर कालोनी निवासी शहवाज ने अक्तूबर महीने में मोहल्ला निवासी फैजान, मुवीन, चौधरी के खिलाफ मारपीट, फायरिंग और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार की रात दबिश देकर पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह इस मामले में मोहल्ले के तमाम लोग कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी करते हुए इन्हें छोड़े जाने की मांग करने लगे। इस दौरान शराफत हुसैन काले ने आरोप लगाया कि दोनो पक्षों में समझौता होने के बाद भी पुलिस ने पैसा वसूलना चाहती है। इसीलिए धरपकड़ की गई है। वहीं एसएचओ का कहना है कि मामले में कोई लिखित समझौता उन्हें उपलब्ध नहीं कराया गया है। आपस में समझौता कोर्ट में मान्य नहीं होता है। इसी के कारण तीनाें आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।