{"_id":"58e52ebe4f1c1bf8335b4206","slug":"kidavee-nagar-mein-gan-pvaint-par-gahane-nakadee-lootee","type":"story","status":"publish","title_hn":"किदवई नगर में गन प्वाइंट पर गहने, नकदी लूटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किदवई नगर में गन प्वाइंट पर गहने, नकदी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बोला धावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किदवई नगर कालोनी में मंगलवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सो रहे लोगों को गनप्वाइंट पर लेकर लाखों के गहने, नकदी लूट ली। महिलाओं के पहने जेवर भी ले गए। घटना से गांव में सनसनी मच गई। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।
किदवई नगर कालोनी निवासी मोहम्मद कल्लू की बेटी की 21 अप्रैल को शादी है। परिवार में निकाह की तैयारियां चल रहीं हैं। इसी बीच मंगलवार रात हथियारबंद चार बदमाश घर में घुसे गए। सो रहे लोगों को असलहे दिखाकर कब्जे में लेकर बदमाशों ने जमकर लूटपाट की।
घर से करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये कैश लूट लिया। जब परिवार की महिला ने विरोध किया तो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर उसके कान से कुंडल भी उतरवा लिए। चीखने-चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन
भागते वक्त बदमाश बीमार बच्चे के चढ़ रही ग्लूकोज की बोतल में हाथ भी मारा। घटना से लोगों में दहशत है। पुलिस घटना को चोरी मान रही है। वहीं पीड़ित परिवार ने इलाकाई पुलिस द्वारा बदमाशों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाने की शिकायत एसएसपी से की है।