फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   khadd mein giree rodavej bas, 15 ghaayal

खड्ड में गिरी रोडवेज बस, 15 घायल

Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 12 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
khadd mein giree rodavej bas, 15 ghaayal
हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली से कासगंज आ रही बस घने कोहरे में अनियंत्रित होकर खड्ड में जाकर पलट गई। जिससे बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। सनौैड़ी ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने घायलों को ग्रामीण चिकित्सकों के यहां भेजा तेा कुछ घायलों को चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

बस पलटने का हादसा सोमवार को सुबह करीब पांच बजे हुआ जब दिल्ली से चलकर बस पटियाली सनौड़ी होकर कासगंज आ रही थी। सनौैड़ी मार्ग पर पुलिया टूटी हुई थी कोहरे के कारण चालक को पुलिया दिखाई नहीं दी। जिससे बस खड्ड में गिर गई। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ेे। जैसे तैसे घायल यात्री बस की खिड़कियों से बाहर आए। वहीं कुछ यात्री बस के शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बताया गया कि खड्ड में पानी भरा हुआ था घायल यात्री सुबह के समय खड्ड के पानी से भीग गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर आग जलाकर घायल यात्रियों को राहत दी गई। बस चालक बादाम सिंह का पैर बस की स्टेयरिंग में फंस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिकंदरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घायलों को चिकित्सालय पहुंचवाया। घायलयों का चिकित्सालय में इलाज किया गया। घायलों में छोटी(50), जमुना प्रसाद(25), संजीव (35), प्रेम सिंह(35), ऊषा देवी, अशोक कुमार, प्रशांत, आरती, सुमन, उमेंद्र, मान सिंह, पीयूष (6 वर्ष), आयूष (4 वर्ष), सिया आदि घायल हो गए।
विज्ञापन


ज्यादातर लोग शादी समारोह में जा रहे थे
पटियाली। सनौड़ी में पप्पू पहलवान की बहन की सोमवार को शादी थी। बस में ज्यादातर सवार लोग सनौड़ी की शादी में हिस्सा लेने आ रहे थे। ये सभी सवार, सनौड़ी, कादरवाड़ी और मेरठ के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में छह घायल
पटियाली। गंजडुंडवारा के ग्राम खरपुरा में वैन और पिकअप में भिड़ंत हो गई जिसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वैन मेें सवार लोग गोद के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। लधौली कंपिल मार्ग पर रनैठी के निकट वैन और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस वैन में सवार सालिक राम, शांति देवी, अनार सिंह, पप्पू, वीरेंद्र सिंह, गुड्डो निवासी नगरिया थाना कंपिल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed