{"_id":"582898b84f1c1b342fb3bcf4","slug":"karant-kee-chapet-mein-aane-se-traansaportar-ke-bete-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
करंट से मौत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघाड़ा लदे ट्रक पर चढ़ते समय हाइटेंशन लाइन के लटकते तार से करंट की चपेट में आने से ट्रांसपोर्टर के बेटे की मौत हो गई। शनिवार की रात हुए हादसे से घर में कोहराम मचा हुआ है। लोग इस जानलेवा हादसे को बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। इससे उनमें आक्रोश भी है।
जलेसर क्षेत्र के पिलखतरा गांव निवासी राम निवास ट्रांसपोर्टर है। शनिवार की शाम उसके ट्रक में खेरिया खाती रसीदपुर गांव में सिंघाड़ा लोड हो रहा था। देर शाम राम निवास बेटा धर्मेंद्र उर्फ महिलाल (28) लोड हो रहे ट्रक को देखने गया। जैसे ही धर्मेंद्र ट्रक के ऊपर चढ़ा। ढीली होकर लटक रहे हाइटेंशन लाइन के तार से उसका सिर छू गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से हड़कंप मच गया। खबर लगते ही रोते-बिलखते परिवारीजनों भी आए। मौके पर आई पुलिस ने घटना की जांच की। हालांकि परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए रविवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि कई बार पावर निगम के अफसर और कर्मचारियों एचटी लाइन के लटकते तार की सूचना दी गई। उन्हें किसी भी रोज हादसा होने की आशंका से भी अवगत कराया गया था। इसके बाद भी लाइन ठीक नहीं कराई गई। बता दें कि 15 दिन पहले ही नगवाई गांव में भी की एचटी लाइन के लटकते तार के कारण ही एक युवक की मौत हुई थी। बार-बार हो रहे हादसे के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी बेफिक्र बने हैं।