{"_id":"5925d6884f1c1b675d535bd4","slug":"jameen-ke-vivaad-mein-maarapeet-phaayaring","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में मारपीट, फायरिंग
amar ujala
Updated Thu, 25 May 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
Firing
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव ओरनी में पट्टे की जमीन को लेकर बुधवार को दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के साथ इस दौरान फायरिंग भी की। गोली लगने से महिला जख्मी हो गई। वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
थाना मारहरा के गांव ओरनी निवासी गजेंद्र और सनवीर में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद है। बुधवार की सुबह आठ बजे दोनों पक्ष में इसी पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। कहासुनी के साथ इनमें मारपीट हो गई। लाठी-डंडे के हमले में सनवीर का भाई लालू, गजेंद्र घायल हो गए। आरोप है कि इसी दौरान गजेंद्र पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से सनवीर की पत्नी नीरेश जख्मी हो गई। उसके पैर में गोली लगी है। फायरिंग से भगदड़ मच गई। घायल को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। खबर लिखे जाने तक किसी भी ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।