{"_id":"5807b6774f1c1b726b7048b6","slug":"jahareelee-pudiya-ke-sevan-se-do-bachchon-kee-maut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली पुड़िया के सेवन से दो बच्चों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीली पुड़िया के सेवन से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
शोकाकुन परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम बरोना में सड़क पर पड़ी मिली चूहा मार दवा खा लेने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक फुफेरे भाई-बहन हैं। वहीं एक बालिका की हालत गंभीर बनी है। अचानक हुई बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
अकरम (6) पुत्र नवी हसन मंगलवार की शाम बहन नाजिश (8) एवं फुफेरी बहन नेहा (4) पुत्री आस मुहम्मद के साथ घर के बाहर गली में खेल रहा था। वहीं इन बच्चों को सड़क पर एक पुड़िया पड़ी मिली। बच्चों ने पुड़िया उठाकर उसे खोला। चूरन समझकर बच्चों ने उसे चाटना शुरू कर दिया। इससे बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, तो वे घर की ओर भागे। बच्चों की तबीयत अचानक खराब हुई देखकर घरवाले भी घबरा गए। तीनों बच्चों को लेकर परिवारीजन एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। दवा दिलाकर उन्हें घर ले आया गया। इधर, देर रात अचानक अकरम की हालत फिर से खराब हो गई। जब तक परिवार के लोग उसे दुबारा अस्पताल ले जाते, उसकी सांसें थम चुकी थी। उसके कुछ देर बाद ही उसकी फुफेरी बहन नेहा की भी मौत हो गई। जबकि बहन नाजिश की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे गंजडुडवारा के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर, दो बच्चों की मौत की जानकारी लगते ही पुलिस ने भी गांव आकर जांच-पड़ताल की। वहीं विधायक नजीबा खान जीनत एवं पैक्स फेड की डायरेक्टर नाशी खान जीनत भी गांव पहुंची। एसओ ने बताया कि दो बच्चों की मौत चूहा मार दवा के सेवन से हुई है।
--------
नाजरीन की उजड़ गई गोद
पटियाली। चूहा मार दवा के सेवन से मौत के आगोश में समाई नेहा अपने मामा नवी हसन के यहां रहती थी। वह अपने माता पिता की अकेली संतान थी। उसकी मौत ने उसकी मां नाजरीन को झकझोर कर रख दिया। अपनी गोद सूनी हो गई है। बेटी की मौत से उसकी रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
-----
सड़क पर कहां से आई चूहा मार दवा
पटियाली। चूहा मार दवा बच्चों को सड़क पर पड़ी मिली। यह दवा सड़क पर कहां से आई यह एक रहस्य बना हुआ है। आखिर किसने इस दवा को पुडिया बनाकर सड़क पर डाल दिया और दो बच्चों की मौत हो गई।