फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Illegal sand mining took seven tractor trolley

अवैध बालू खनन करते सात ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 30 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining took seven tractor trolley
जब्त की गईं ट्रैक्टर ट्रालियां - फोटो : amarujala
 कटरी क्षेत्र में अवैध बालू खनन को रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई की। कादरगंज क्षेत्र से 7 ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई। ट्रैक्टर चालक मौके से चकमा देकर फरार हो गए। ट्रैक्टर ट्रालियों को पुलिस के सुपुर्द किया गया हैै।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियान के निर्देश पर नायब तहसीलदार संतोष कुमार ने कादरगंज खाम के नगला नियाज में पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई की। मौके पर 7 ट्रैक्टर ट्राली बालू से भरी मिली। पुलिस व प्रशासन की टीम को आता देखकर खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। वह ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर भाग गए। नायब तहसीलदार ने अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आगें भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। सभी ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं। इस दौरान राजस्व निरीक्षक ओमप्रकाश, लेखपाल प्रभात कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed