फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Young man returning with his sister beaten

Haridwar News: कोर्ट से तारीख के बाद बहन के साथ लौट रहे युवक को पीटा

Fri, 23 Oct 2026 04:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
Young man returning with his sister beaten
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बहन के वैवाहिक विवाद के मामले में कोर्ट में तारीख के बाद उसके साथ घर लौट रहे भाई से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बहनोई और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला घोसियान, ज्वालापुर निवासी मूसा ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अंजुम का पति तनवीर निवासी पुराना मिद्दा, यमुनानगर के साथ कोर्ट में विवाद चल रहा है। 22 अक्तूबर को बहन की कोर्ट में तारीख थी। तारीख के बाद वह अपनी बहन को बाइक से लेकर ज्वालापुर लौट रहे थे। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलने के बाद तनवीर, उसके भाई उमर, मां साजो और कुछ अन्य लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। इस दौरान बहन के साथ गाली-गलौज की गई।
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी ने मूसा का कॉलर पकड़कर उसे घसीटा और थप्पड़ मारकर उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय दोनों भाई-बहन को गोली मारने की धमकी भी दी गई और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया गया। मौके से गुजर रहे शाहवेज और फैसल खान समेत अन्य लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोप लगाया कि इससे पहले भी मुकदमा वापस लेने की धमकियां दी जा चुकी हैं। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed