फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Illegal mini-gun factory operating in Aather village, two arrested; weapons and manufacturing

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार; हथियारों का जखीरा और बनाने के उपकरण बरामद

Fri, 23 Oct 2026 04:43 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Fri, 23 Oct 2026 04:43 PM IST
सार

बक्सर के बासुदेवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में देशी कट्टे, एकनाली बंदूक, कारतूस, गांजा और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब हथियारों की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Illegal mini-gun factory operating in Aather village, two arrested; weapons and manufacturing
फाईल फोटो एसपी शुभम आर्य

विस्तार

बक्सर जिले में अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बासुदेवा थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। पुलिस ने हथियार बनाने और बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान तीन निर्मित हथियार, एक अर्धनिर्मित कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए गए हैं। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को तीन हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बासुदेवा थाना क्षेत्र के आथर गांव में छापेमारी की गई। यहां अवैध रूप से हथियार बनाने के आरोप में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संतोष शर्मा का नाम सामने आया है, जो नवानगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई में हथियार निर्माण से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि, पूरे मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से साझा की जानी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियारों के साथ बड़ी संख्या में उपकरण बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देशी कट्टे, एक एकनाली बंदूक, एक अर्धनिर्मित देशी कट्टा, एक खोखा और छह कारतूस बरामद किए। इसके अलावा, 22 ग्राम गांजा भी मिला है। पुलिस ने हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए हैं। इनमें 26 छोटे-बड़े छेनी, लोहे के 20 सुमे, दो अर्धनिर्मित बैरल, दो ट्रिमर, दो हथौड़े, एक देशी कट्टे का माथा, सेंटर पंच, लोहे का मारकट, चार प्लास, आठ सरसी, लोहे काटने वाली कैंची, तीन छोटे-बड़े लोहे के पाइप, दो रेती और एक हथौड़ी शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, एक रेमर, लोहे की निहाई, गुनिया, जमुरा, बांच, पुरानी ग्रेडर मशीन, हवा देने वाली भट्ठी और 13 छोटे-बड़े स्प्रिंग भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election 2026 Live: आठ सीटों पर दोपहर 12 बजे तक कितनी वोटिंग, जानिए कहां सबसे अधिक और कम हुआ मतदान?

एसपी ने की कार्रवाई की पुष्टि
एसपी शुभम आर्य ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री के उद्भेदन और गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियारों का निर्माण कब से किया जा रहा था और इनकी आपूर्ति किन लोगों को की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed