फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ghar mein lataka mila mahila ka shav, sasuraaleejan pharaar

घर में लटका मिला महिला का शव, ससुरालीजन फरार

Sat, 25 Mar 2017 12:58 AM IST
Amar ujala
Amar ujala Updated Sat, 25 Mar 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
ghar mein lataka mila mahila ka shav, sasuraaleejan pharaar
मह‌िला की मौत पर जुटी भीड़ - फोटो : amar ujala
मोहल्ला पीपल अड्डा लोधी पुरम में विवाहिता का शव कमरे में लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायकेवालाें ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर सीओ सिटी फोर्स के साथ पहुंच गए। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता की दो माह पहले ही शादी हुई थी। 
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना बिछवा के गांव संतोषपुर निवासी रामस्वरूप पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बेटी नीलम उर्फ आरती की शादी इसी साल 17 फरवरी को नरेंद्र पुत्र रामवीर निवासी पीपल अड्डा लोधीपुरम के साथ की थी। पिता ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में दो लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसके चलते ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि गुरुवार रात पति नरेंद्र ने पिता रामवीर, सास सूरजमुखी, ननद चांदनी, ननदोई भूपेंद्र निवासी सिकरारी थाना टूंडला जिला फिरोजाबाद के साथ मिलकर फांसी लगाकर हत्या कर दी और शव को कमरे में लटकाकर भाग गए। बताया कि बीते पांच दिन से ननद, ननदोई भी घर पर ही रह रहे थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed