फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   esadeeem ophis mein jangala kaatakar choree

एसडीएम ऑफिस में जंगला काटकर चोरी

Sat, 26 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
esadeeem ophis mein jangala kaatakar choree
चोरी की वारदात - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तहसील परिसर में चोरों ने शुक्रवार की रात्रि को एसडीएम कार्यालय में जंगला काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक एवं सीओ ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और कोतवाली पुलिस को मामले के  खुलासे के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

तहसील परिसर में एसडीएम सदर के कार्यालय में शुक्रवार की रात्रि को लोहे के जंगले की सरिया व जाली काटकर  कार्यालय में प्रवेश कर लिया। चोरों ने कार्यालय में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, मॉडम, इंवर्टर, बैटरा, यूपीएस, टेबिल फैन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह के समय कार्यालय में सफाई आदि का कार्य शुरू हुआ तो लोगों की नजर पड़ी। जंगला कटा हुआ देखकर लोग सकते में आ गए। आशु लिपिक जयवीर एवं पेशकार हरीसिंह ने उपजिलाधिकारी भरत सिंह सरोज को मामले की जानकारी दी। जानकारी पर एसडीएम तत्काल मौके पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक हरींद्र यादव, सीओ शैलेंद्र लाल मौके पर आए। उन्होंने मामले की जानकारी कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोतवाली पुलिस को मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed