{"_id":"591ef95a4f1c1bd91af22a19","slug":"dampati-se-din-dahaade-baik-savaaron-ne-kee-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की लूट
amar ujala
Updated Sat, 20 May 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
लूट के शिकार दंपति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज-अमांपुर मार्ग पर शुक्रवार को दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने तमंचे तानकर महिला के पहने गहने तक उतरवा लिए। सरेराह हुई वारदात से गांववालों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस ने जल्द लुटेरों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
लूट की वारदात शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे की है। महेंद्र सिंह चौहान पुत्र किशन सिंह निवासी गांव नया बांस नरेंद्र गढ़ी थाना हरदुआगंज जनपद अलीगढ़ पत्नी स्वाती सिंह के साथ बाइक से ससुराल ग्राम गेंदुपुरा में जा रहे थे। बजीरपुर से पहले ही पीछे से आए दो पल्सर सवार लुटेरों ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया। रुकते ही तमंचे तानकर महिला के गले से सोने की एक चेन, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और तीन अंगूठी लूट ली। लुटेरों के फरार होने पर दंपति ने शोर मचाया, तो लोग जुट गए। गेंदुपुरा गांव के लोग भी आ गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। घटना और जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जिलेभर के थानों को पल्सर बाइक सवार बदमाशों के द्वारा की गई लूट की जानकारी देते हुए अलर्ट जारी किया। पर, बदमाश नहीं जा सके। महेंद्र सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन