फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhajja girane se 12 baraatee ghaayal

छज्जा गिरने से 12 बराती घायल

Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 25 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
chhajja girane se 12 baraatee ghaayal
12 बराती घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव कौंची डेरा में शनिवार दोपहर डीजे पर नाच रहे बरातियों पर एक घर का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिससे बारह से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर घायल छह बारातियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव कौंची डेरा निवासी रफीक की बेटी की शादी थी। शनिवार दोपहर गांव आसपुर थाना मलावन से बारात पहुंची। बताते हैं कि जिस जगह पर डीजे लगा हुआ था, उसके ऊपर पुराने घर का छज्जा भी था। दोपहर करीब ढाई बजे बराती डीजे पर नाच रहे थे, इसी दौरान एक युवक छज्जा पर किसी काम से चढ़ा था, तभी अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। जिससे बारह से अधिक बराती घायल हो गए। छज्जा गिरने से बरात में भगदड़ मच गई। और घायलों में चीख-पुकार शुरू हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान गंभीर घायल बाराती दिलशाद निवासी रसूलाबाद जिला कन्नौज, कासिम, साकिर निवासी आसपुर थाना मलावन, शाहरूख निवासी श्यामनगर थाना कोतवाली नगर, जीनत पत्नी राशिद निवासी कौंची डेरा थाना सकीट को लोगाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जीनत, दिलशाद की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed