{"_id":"588b936e4f1c1bbb7ecf70b9","slug":"cbi-raids-kasganj-laptop-computer-in-the-possession","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में सीबीआई का छापा, लैपटॉप, कंप्यूटर लिए कब्जे में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कासगंज में सीबीआई का छापा, लैपटॉप, कंप्यूटर लिए कब्जे में
Amar Ujala
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सीबीअाई रेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
के किलौनी और बीनामऊ गांव में धोखाधड़ी कर पीएम के नाम पर साक्षरता मिशन चलाने की शिकायत पर सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को छापामारी की। टीम ने दोनों स्थानों से लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षरता मिशन के नाम से एनजीओ चलाने वाले जगमोहन शाक्य एवं अतुल कुमार के खिलाफ अलीगढ़ के जट्टारी निवासी गौरव अग्रवाल ने धोखाधड़ी का पीएम के नाम इस्तेमाल करके एनजीओ चलाने की शिकायत अलीगढ़ के शिक्षाधिकारियों के समक्ष की थी। कोई नतीजा न निकलने पर सीबीआई से मामले की शिकायत की गई। शिकायत में कहा गया कि इनका एनजीओ लखनऊ के नाम से रजिर्स्टड है जिसका ट्रेड मार्क भी लिया हुआ है। प्रदेश में दो दर्जन ब्रांच हैं। नोएडा में भी कंप्यूटर सेंटर संचालित है। दिल्ली सीबीआई टीम ने मामले को संज्ञान में लिया। इस मामले की जांच पड़ताल करने को दर्जनभर अधिकारियों की टीम किलौनी एवं बीनामऊ गांव में पहुंची। जगमोहन शाक्य किलौनी के रहने वाले हैं, जबकि अतुल कुमार बीनामऊ के। सीबीआई टीम ने लैपटॉप, कंप्यूटर आदि कब्जे में ले लिया है। सिढ़पुरा के थाना प्रभारी पहलवान सिंह यादव ने बताया कि सीबीआई टीम ने दोनों स्थानों पर छामापारी करके कंप्यूटर और दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। गिरफ्तारी यहां से नहीं की गई है।