फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Caught in the code of conduct violation Legislative Council Chairman

आचार संहिता उल्लंघन में फंसे विधान परिषद के सभापति

Mon, 06 Feb 2017 12:01 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 06 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Caught in the code of conduct violation Legislative Council Chairman
up election 2017 - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के बागी विधायक एवं एटा सीट से लोकदल प्रत्याशी आशीष यादव उर्फ आशू के समर्थन में बिना अनुमति वाहनों के काफिले के साथ प्रचार करना विधान परिषद सभापति रमेश बाबू को महंगा पड़ गया है। उनके खिलाफ सकीट पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



गांधी मार्केट निवासी एमएलसी रमेश बाबू यादव विधान परिषद के सभापति हैं। समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर इनके बेटे एवं निवर्तमान विधायक आशीष यादव उर्फ आशू बगावत कर लोकदल में शामिल हो गए। वे लोकदल के टिकट पर एटा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। थानाध्यक्ष सकीट ने बताया कि शनिवार को एमएलसी रमेश यादव बिना अनुमति के वाहनों के काफिले के साथ बेटे के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। इस दौरान वे वाहनों की अनुमति का पत्र नहीं दिखा पाए। इस पर एसआई राजवीर ने उनके खिलाफ बिना अनुमति वाहनों के काफिले के साथ प्रचार करने पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बसपा प्रत्याशी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज
बिना अनुमति कई गाड़ियां लेकर प्रचार करने के मामले में एटा विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान बबलू समेत आठ लोगों के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाध्यक्ष बागवाला ने बताया कि शनिवार को सदर सीट से बसपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह चौहान बिना अनुमति के कई गाड़ियां लेकर प्रचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed