फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullion traders seeking the fourth accused was finally picked up

सर्राफा कारोबारी से चौथ मांगने के आरोपी दबोचे

Wed, 28 Oct 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 28 Oct 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders seeking the fourth accused was finally picked up
सर्राफा कारोबारी से पांच लाख रुपये चौथ मांगने एवं धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

सर्राफा व्यापारी अवनीश अग्रवाल पुत्र रामरक्ष अग्रवाल ने 27 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी कि दो मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल कर धमकी दी जा रही हैं। उनसे पांच लाख रुपये मांगे जा रहे हैं। इस तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी। सर्विलांस प्रभारी जुगेंद्र, कोतवाली प्रभारी पदम सिंह की टीम गठित कर मामले के खुलासे के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए। टीम ने बुधवार को सुबह सोरों रोड रेलवे क्रासिंग के समीप से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से छह हजार रुपये, मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अनुज कुमार निवासी रायपुर पटना एवं विवेक उपाध्याय निवासी रजपुरा थाना सहावर हैं। दोनों ही आरोपियों ने जुलाई माह में बैंक से कैश लेकर निकले मदन लाल नाम के व्यक्ति के साथ हुई लूट और एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना को भी कबूला है।

 उधर आरोपियों की गिरफ्तारी पर सर्राफा कारोबारियों ने हर्ष जताया है। एसपी हिमांशु कुमार को कारोबारियों ने बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पीड़ित कारोबारी अवनीश अग्रवाल, सर्राफा संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता, अशोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed