फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bijalee choree ke aarop mein 219 logaaen par riport darj

बिजली चोरी के आरोप में 219 लोगाें पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Mar 2017 11:23 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Thu, 23 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
bijalee choree ke aarop mein 219 logaaen par riport darj
बिजली चोरी की जांच करते टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala
बिजली विभाग ने गुरुवार को नगर की कालोनियों में चेकिंग अभियान चलाया तो लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान रिकार्ड 39.2 लाख रुपये का बकाया बिल वसूलते हुए चोरी से बिजली जलाने के आरोप में 219 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अभियान का नेतृत्व में अधीक्षण अभियंता एके जैन ने किया। कार्रवाई के दौरान डीएम विजय किरन आनंद भी पहुंचे।
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड शहर के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार को बाबूगंज, मेहता पार्क, होली मोहल्ला, छतरी वाला कुआं, कैलाशगंज, रैबाड़ी मोहल्ला, शीतलपुर में विद्युत चेकिंग अभियान अधीक्षण अभियंता एके जैन और पुलिस बल की मौजूदगी में चला। अभियान के दौरान 38 विद्युत मीटर घर के बाहर लगाए गए, 24 खराब मीटर बदले, 43 ऐसे मीटर बदले गए जिनकी रीडिंग बीस यूनिट प्रति माह से कम निकली, 33 मीटर पर भार बढ़ा, 28 विद्युत कनेक्शन वाणिज्यिक संयोजन में बदले गए। 316 कनेक्शन काटने के साथ पहले कट चुके विद्युत संयोजन पर चोरी से बिजली जलाने पर 219 उपभोक्ताओं के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कार्रवाई के दौरान गुरुवार को रिकार्ड 39.2 लाख रुपये की राजस्व वसूली से निगम अधिकारी गदगद हो गए। गुरुवार को शीतलपुर गांव में विरोध के बीच आठ टीमों ने विद्युत चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed