{"_id":"5724ef144f1c1b2a30a917b3","slug":"bees-ghante-baad-uthaane-diya-ritaayard-esadeeem-ka-shav","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस घंटे बाद उठाने दिया रिटायर्ड एसडीएम का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीस घंटे बाद उठाने दिया रिटायर्ड एसडीएम का शव
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या से परिवारीजनों और अन्य कारोबारियों के बीच आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। पूरी रात शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस परिवारीजनों को मनाती रही। लेकिन घटना के 20 घंटे बाद पुलिस शव कब्जे में ले सकी। शनिवार को सुबह आठ बजे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने 24 घंटे में कार्रवाई का परिवारीजनों को भरोसा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को बदमाशों ने पूर्व एसडीएम रामौतार गुप्ता की हत्या कर उनकी तिजोरी से लाखों रुपये के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में मृतक के पुत्र ने कस्बा के ही पांच लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवारीजन पुलिस से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस से साफ कहा कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह शव उठने देंगे। पुलिस ने नामजदों के यहां दबिश भी दी लेकिन कोई भी नामजद पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक एवं अन्य पुलिस अधिकारी रात्रि भर मौके पर डटे रहे। बार-बार वार्ता के प्रयास हुए लेकिन हर प्रयास विफल होता रहा। शनिवार को सुबह पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के 24 घंटे में कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही घर पर लोगों को हुजूम उमड़ गया। इसके बाद उनका शव कादरगंज गंगा घाट ले जाया गया। यहां अंतिम संस्कार किया गया। दूसरे दिन भी हत्याकांड के बाद कस्बा की अधिकांश दुकानें बंद रही। पुलिस प्रशासन भी सतर्क था।
घटना का खुलासा शीघ्र - एसपी
कासगंज(ब्यूरो)। एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व एसडीएम की हत्या गला दबाकर की गई है। पीएम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो चुकी है। इस मामले में पुलिस शीघ्रता से कार्रवाई कर रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में गहनता से लगी हुई है। शीघ्र इसका परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
परिवार में मची चीत्कार
पटियाली (ब्यूरो)। देर रात्रि तक परिवार के सभी लोग और रिश्तेदार भी एकत्रित हो गए। पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिवार की महिलाएं और बच्चे फूट-फूट कर रोने लगे।