{"_id":"57069a604f1c1b8024c81291","slug":"band-makaan-ke-taale-chatakaakar-laakhon-kee-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले चटका कर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान के ताले चटका कर लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
लाखों की चोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पटियाली। मोहल्ला मिश्राना में एक बंद मकान में चोरों ने बुधवार की रात्रि चोरी कर ली। घटना की तहरीर गृह स्वामी ने पुलिस को दी है।
मोहल्ला मिश्राना निवासी रामशंकर मिश्रा अपने पैतृक गांव रिजौला चले गए हुए थे। उनके मकान में ताला लगा हुआ था। चोरों ने रात्रि में मकान का ताला चटका कर चोरी कर ली। जब गुरुवार की दोपहर रामशंकर घर पर आए तो मकान में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था। यह देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। उन्होंने बताया कि चोर आभूषण और घर में रखी डेढ़ लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी।