फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Auto overturns after collision with speeding Bolero; driver injured

Agra News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से पलटा ऑटो, चालक घायल

Wed, 07 Oct 2026 12:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Auto overturns after collision with speeding Bolero; driver injured
फतेहाबाद फोटो।घायल ऑटो चालक राजकुमार अस्पताल में भर्ती, क्षतिग्रस्त ऑटो
फतेहाबाद। फतेहाबाद-फिरोजाबाद मार्ग पर मंगलवार शाम पूठपुरा गांव से पहले तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव मुराबल निवासी राजकुमार पुत्र गंगाराम ऑटो चालक हैं। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे वह फतेहाबाद से खाली ऑटो लेकर अपने घर जा रहे थे। पूठपुरा गांव से पहले पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में राजकुमार घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने पर खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन


रायभा में बिजली पोल से टकराया वाहन, एक घंटे बत्ती गुल
अछनेरा। थाना क्षेत्र के गांव रायभा में अछनेरा रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे एक अज्ञात वाहन विद्युत पोल से टकरा गया। विद्युत पोल सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची कुकथला चौकी पुलिस ने विद्युत पोल को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई। करीब एक घंटे तक क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप रही। सहायक अभियंता अछनेरा धनवेंद्र सिंह ने बताया अज्ञात वाहन के खिलाफ थाना अछनेरा में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed