{"_id":"571fa05e4f1c1beb7fa91cd5","slug":"band-ghar-ke-taale-todakar-nakadee-aabhooshan-choree","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद घर के ताले तोड़ कर नगदी आभूषण चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर के ताले तोड़ कर नगदी आभूषण चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 26 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक बंद मकान से चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगदी आभूषण आदि चोरी कर लिया। एक सराफ की दुकान में चोरी की वारदात का प्रयास विफल हो गया। वारदात से कारोबारियों में रोष है।
चोरों ने विलराम गेट पर लक्ष्मी टाकीज के निकट खजांची पचौरी के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गृह स्वामी बाहर गए हुए थे। चोर मकान के ताले तोड़ कर घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने घर में रखी 20 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, दो लेपटॉप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। जब लोगों ने दुकान के ताले टूटे देखे तो सूचना गृहस्वामी को दी। सूचना पर गृहस्वामी अपने घर वापस लौटे। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ शबीह हैदर ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके आलाव चोरों ने गली पचौरियान में सोमवार की रात को पंकज तिवारी निवासी सोरों की सराफा की दुकान का शटर तोड़ लिया। इसी बीच गली में रहने वाला एक युवक उधर से गुजरा। रात के समय दुकान के शटर को तोड़ते देख उसने टोक दिया। इस पर चोरों ने युवक पर फायर झोंक दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गया। मामले की जानकारी दुकान स्वामी को दी गई। सूचना पर दुकान स्वामी मौके पर आ गए। पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना से सराफा कारोबारियों में भी है। सराफा कारोबारियों ने पुलिस से मिलकर आक्रोश जताया। पुलिस ने घटना की जानकारी करने के लिए पास के ही एक प्रतिष्ठान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी।