{"_id":"57d6ea7d4f1c1b193bd47903","slug":"baalika-kee-agava-karane-ke-baad-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की अगवा करने के बाद हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका की अगवा करने के बाद हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
बालिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जैथरा के एक गांव में रविवार शाम घर के बाहर से खेल रही बालिका को अगवा करने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बालिका का शव घर के पास नाली में फेंक दिया गया। परिवारीजनाें ने जैसे ही शव देखा वैसे ही कोहराम मच गया। गांव में तनाव के चलते प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है। पिता ने दुष्कर्म की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण और हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज तफ्तीश शुरू कर दी है। एएसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।
थाना जैथरा के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की साढ़े चार साल की बेटी रविवार दोपहर घर के बाहर खेलते वक्त अचानक गायब हो गई। परिवारीजनों ने खोजबीन करने के बाद पुलिस को अपहरण की सूचना देकर बुलाया। कई थानों का पुलिस रात ढाई बजे तक परिवारीजनों के साथ बच्ची की तलाश करती रही। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रात ढाई बजे पुलिस थाने लौट गई और परिवारीजन घर चले रहे। लेकिन सोमवार सुबह पांच बजे मासूम का उसके घर बाहर नाली के पास बच्ची का शव पड़ा मिला तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण के बाद गला घोंट कर हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वारदात के बाद से गांव में तनाव को देखते ही प्रशासन ने पुलिस बल तैनात कर दिया है।
----------------------
खेत में घुसा डॉग स्क्वॉड
सोमवार अल-सुबह मासूम का शव घर के बार पड़ा मिला तो पुलिस ने डॉग स्क्वॉड बुलाया। ट्रेनर ने डॉग छोड़े तो कुत्ते घटनास्थल के पास से सूंघते हुए गांव के समीप मक्के के खेत में जा घुसे। इसके चलते पुलिस को आशंका है कि अपहरण के बाद मासूम बच्ची की हत्या मक्के के खेत में करने के बाद शव फेंका गया है।
विज्ञापन
--------------------
पहचान छिपाने को हुई मासूम की हत्या
परिवारीजनाें की माने तो अपहर्ता परिवार के दूसरे व्यक्ति के बेटे का अपहरण करना चाहते थे, लेकिन लड़के जैसी दिखाई वाली मासूम बच्ची का धोखे से अपहरण कर ले गए। परिवारीजनों की माने तो पुलिस की मौजूदगी और पोल खुलने के डर से अपहर्ताआें ने मासूम की हत्या कर चुपचाप शव फेंका है।